{"_id":"65b51f802196d62a6204c5a7","slug":"speeding-car-hits-bike-young-man-died-road-accident-in-surajpur-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident in Surajpur: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत; पत्नी व मासूम बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident in Surajpur: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत; पत्नी व मासूम बेटी घायल
Sat, 27 Jan 2024 09:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 27 Jan 2024 09:09 PM IST
सार
सूरजपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी मासूम बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कार ने बाइक को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र से हिट एंड रन का मामला समाने आया है। यहां शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी मासूम बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने ससुराल से घर लौट रहा था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लटोरी चौकी क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी संदीप जायसवाल (30) पुत्र रामनारायण जायसवाल अपने ससुराल करंजी गया हुआ था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे के पास वह अपनी पत्नी मौसमी जायसवाल व डेढ़ वर्षीय बेटी को लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच करंजी व खरसुरा के पास विपरीत दिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी व बच्ची सडक से कई मीटर दूर खेत के नीचे जा गिरे। वहीं, कार भी खेत के नीचे उतर गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही करंजी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता व हरविंदर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी व बच्ची को बिश्रामपुर स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी व बेटी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देकर कार चालक हुआ फरार
बाइक सवार दंपती व बच्ची को टक्कर मारने के उपरांत कार चालक दतिमा निवासी दिंगबर मानिकपुरी मौके से फरार हो गया। उसने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कार दतिमा निवासी गंभीरराम राजवाड़े की बताई जा रही है। पुलिस ने कार जब्त का आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।