85th Congress convention 2023: सोनिया गांधी और खड़गे ने किया ध्वजारोहण, दूसरे दिन का अधिवेशन शुरू
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन की शुरुआत CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कर की। इस दौरान राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल समेत आदि नेता मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन की शुरुआत CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कर की। इस दौरान राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल समेत आदि नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी ने ध्वजारोहण कर कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की विधिवत शुरुआत की।
विज्ञापन
इस दौरान CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, @RahulGandhi जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी ने भी राष्ट्रध्वज को सलामी दी। pic.twitter.com/xPi023PRyeविज्ञापन विज्ञापन— Congress (@INCIndia) February 25, 2023
अधिवेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित कर रहे हैं। इसके पूर्व अधिवेशन के मंच पर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम गाया गया। जिसमें सभी कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल रहे। सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अधिवेशन को संबोधित किया।
यह केवल कांग्रेस में ही संभव है कि एक साधारण व्यक्ति जो कभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था, आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हो गया।
— Congress (@INCIndia) February 25, 2023
यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge pic.twitter.com/RUDLoHFtS5
इससे पहले अधिवेशन में भाग लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायपुर पहुंचीं। इस दौरान उनके स्वागत के लिए माना एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया।
वंदे मातरम... 🇮🇳#CongressVoiceOfIndia pic.twitter.com/Lu34FfDFyY
— Congress (@INCIndia) February 25, 2023
कांग्रेस महासचिव के स्वागत में लिए माना एयरपोर्ट की सड़क पर गुलाब के फूल बिछाए गए। करीब 20 टन गुलाब के फूल सड़क पर बिछाए गए थे। एक किलोमीटर तक गुलाब की पंखुड़ियां बिछाईं गईं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी के ऊपर फूलों की बारिश कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोध होगा। उसके बाद पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सत्र को संबोधित करेंगी। संगठन का संविधान बदलने पर भी आज चर्चा हो सकती है। वहीं राहुल गांधी 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र को संबोधित करेंगे।
महाअधिवेशन में 25 फरवरी का कार्यकम
• 11:15- संशोधन प्रस्ताव पेश
• 11:30- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भाषण
• दोपहर 12 से 7 बजे- राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा
26 फरवरी का कार्यकम
कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा
- 26 फरवरी को ही 10.30 बजे राहुल गांधी का प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधन
- 2 बजे खड़गे का भाषण
- 3 बजे पब्लिक रैली