फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   son turned out to father murdered: Stabbed over domestic dispute in Raipur

नशेड़ी बेटा ही निकला पिता का हत्यारा: रायपुर में घरेलू विवाद को लेकर घोंपा चाकू; मौके पर हुई मौत, गिरफ्तार

Thu, 23 May 2024 12:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 May 2024 12:17 PM IST
सार

राजधनी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर बेटा और पिता के बीच झगडा हो गया। इस बीच बेटे ने अपने पास रखे धारदार चाकू से अपने पिता के ऊपर हमला कर दिया।

विज्ञापन
son turned out to father murdered: Stabbed over domestic dispute in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधनी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर बेटा और पिता के बीच झगडा हो गया। इस बीच बेटे ने अपने पास रखे धारदार चाकू से अपने पिता के ऊपर हमला कर दिया। घायल के शरीर से ज्यादा खून बहने से इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


पूरा मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है। पार्वती नगर में रहने वाले परिवार में उस वक्त मातम छा गया, जब बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। मामले में मृतक के छोटे बेटा राज नायक ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाया। उसने बताया कि परिवार में दो भाई एक बहन और माता पिता साथ में रहते हैं। उसने बताया कि 21 तारीख की रात लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास पिता और बड़े भाई के बीच आपस में विवाद हो रहा था।  
विज्ञापन


इस दौरान राज घर से बाहर था, जैसे उसने घर अंदर जाकर देखा तो आरोपी ने उसके पिता के ऊपर चाकू से कई वार कर चुका था। इससे सीना, पसली और कई जगह चोट लगा था। इससे मृतक के शरीर से काफी ज्यादा खून बह चुका था। जैसे तैसे छोटे बेटे ने घायल अवस्था में पिता को मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टर्स के जांच के बाद पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के छोटे बेटा ने बताया कि आरोपी अपने पिता के साथ आये दिन नशे की बात को लेकर विवाद करता रहता था। उसी बात को लेकर आरोपी अपने पिता उमेन्द्र नायक को धारदार चाकू से मारकर हत्या कर दिया। जिस पर आरोपी बसंत नायक के खिलाफ थाना गुढियारी में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed