{"_id":"65be030b9ed01f89450a5d71","slug":"son-kills-elderly-mother-for-not-giving-money-for-drugs-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल: बेटे ने पीट-पीटकर ले ली मां की जान, नशे के लिए रुपये देने से किया था मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों का कत्ल: बेटे ने पीट-पीटकर ले ली मां की जान, नशे के लिए रुपये देने से किया था मना
Sat, 03 Feb 2024 03:27 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:27 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मारवाही जिले में एक युवक ने नशे के लिए रुपये न मिलने पर बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मां ने बेटे को नशे के लिए रुपये नहीं दिए थे। इसके बाद बेटे ने ऐसा कदम उठाया। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतगवा गांव के राठौर मोहल्ला निवासी निर्मला गौतम को उनके बेटे शिवम गौतम ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद परिजन निर्मला को लेकर बिलासपुर सिम्स पहुंचे, जहां इलाज के दौरान निर्मला गौतम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि शिवम गौतम अपनी मां से नशे के लिए बार-बार रुपये मांग रहा था। वहीं, निर्मला गौतम उसे रुपये देने से मना कर रहीं थी। शुक्रवार की शाम को दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बेटे ने लोहे की रॉड से हमला कर मां की हत्या की कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।