{"_id":"66f58f4f5114cbe8f70fada3","slug":"soldiers-who-went-out-for-search-in-sukma-surrounded-and-captured-a-naxalite-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा में जवानों को बड़ी कामयाबी: सर्चिंग पर निकले थे जवान, एक नक्सली को घेराबंदी कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा में जवानों को बड़ी कामयाबी: सर्चिंग पर निकले थे जवान, एक नक्सली को घेराबंदी कर पकड़ा
Thu, 26 Sep 2024 10:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 26 Sep 2024 10:14 PM IST
सार
मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि उक्त फरार नक्सली आरोपी की पता-तलाश पुलिस द्वारा विगत छह माह से की जा रही थी। उक्त फरार नक्सली आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
एक नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। जहां थाना भेज्जी क्षेत्र से आम नागरिक की हत्या में संलिप्त एक नक्सली आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली विगत छह माह से फरार चल रहा था।
नक्सली को गिरफ्तार करने में थाना भेज्जी पुलिस बल, 207 कोबरा वाहिनी एवं 74, 219 वाहिनी सीआरपीएफ की विशेष भूमिका रही। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आ-सूचना पर थाना भेजी।
219 वाहिनी सीआरपीएफ, 207 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सली विरोधी अभियान हेतु ग्राम भण्डारपदर, नागाराम, चिन्तागुफा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम भण्डारपदर जंगल के पास थाना भेज्जी के अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 147, 148, 149, 302, 396, 120 बी, भादवि. 25, आर्म्स एक्ट के फरार नक्सली आरोपी मुचाकी हुंगा पिता मुचाकी हिडमा (भण्डारपदर आरपीसी, पंचायत कमेटी सदस्य) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी पटेलपारा भण्डारपदर थाना भेज्जी जिला सुकमा (छ0ग0) को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
विज्ञापन
फरार आरोपी द्वारा अपने अन्य नक्सली साथियों के साथ मिलकर पालामड़गु निवासी- पोड़ियाम जोगा को पुलिस मुखबीर का आरोप लगाकर उसकी हत्या करने की घटना में शामिल रहा।
मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि उक्त फरार नक्सली आरोपी की पता-तलाश पुलिस द्वारा विगत छह माह से की जा रही थी। उक्त फरार नक्सली आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उपरोक्त घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना भेज्जी पुलिस, 207 कोबरा वाहिनी, 219 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही एवं 74 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा की विशेष भूमिका रही।