फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Soldiers recovered three IEDs of 20 kg each in Bijapur

नक्सलियों के मंसूबे नाकाम: जवानों ने 20 किलो के तीन आईईडी किए बरामद, जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी साजिश

Wed, 11 Dec 2024 08:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 11 Dec 2024 08:34 PM IST
सार

बीजापुर में रक्षाबलों ने दो अलग-अलग जगहों पर लगाये गए 20 किलो के तीन आईईडी बरमाद किए। जवानों ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया। अंदेशा है कि ये आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए थे।
 

विज्ञापन
Soldiers recovered three IEDs of 20 kg each in Bijapur
आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तर्रेम व गंगालुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग जगहों पर लगाये गए 20 किलो के तीन आईईडी बरमाद किए। जवानों ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया। अंदेशा है कि ये आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए थे। हालांकि जवानों की सतर्कता से नक्सली मंसूबे विफल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गंगालुर थाना में डीआरजी बीजापुर व बीडीएस बीजपुर की साझा टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान टीम ने मुनगा जाने वाले पगडंडी रास्ते से 10 किलो का आईईडी बरामद किया, जिसे बीडीएस बीजापुर की टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। वहीं, तर्रेम थाना क्षेत्र के कोंडापल्ली छुटवाई मार्ग से कोबरा, सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने 5 -5 किलो के दो आईईडी बरामद किये, जिसे 170वीं बटालियन की बीडीएस टीम ने मौके से बरामद कर उसे वहीं डिफ्यूज कर दिया। 
विज्ञापन


नक्सलियों ने आईईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था। सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को विफल करते हुए आईईडी बरामद किया और सुरक्षित तरीके से उसे डिफ्यूज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed