फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh junior doctors strike ends stipend increase october

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म: एक अक्टूबर से बढ़ेगा स्टाइपेंड; बॉन्ड राशि घटाने का भी आश्वासन

Mon, 28 Sep 2026 10:19 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 28 Sep 2026 10:19 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात और मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने चार दिन से जारी हड़ताल वापस ले ली। 1 अक्टूबर से पीजी डॉक्टरों और एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी लागू होगी। डॉक्टरों ने पीजी बॉन्ड राशि और अनिवार्य सेवा अवधि घटाने की भी मांग रखी है।

विज्ञापन
chhattisgarh junior doctors strike ends stipend increase october
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य में पिछले चार दिन से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार दोपहर को खत्म हो गई है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करके अपनी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने एसोसिएशन की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के डॉक्टरों का बढ़ा हुआ स्टाइपेंड 1 अक्तूबर से लागू हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री से मिले आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बॉन्ड राशि और सेवा अवधि घटाने की मांग
स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को सामने रखा। मुलाकात के दौरान डॉक्टरों ने पीजी बॉन्ड की राशि 50 लाख रुपये से घटाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की। इसके साथ ही एसोसिएशन ने अनिवार्य सेवा की अवधि को भी दो साल से घटाकर एक साल करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुकमा में बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री साय, बोले-पूरी मदद मिलेगी, 30 हजार लोग हैं प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर महीने से लागू होंगी नई स्टाइपेंड दरें
बैठक में, सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का निर्णय भी हुआ। 1 अक्तूबर से लागू होने वाली नई दरों के तहत पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 67,500 रुपये से बढ़ाकर 85,050 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। द्वितीय वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 71,450 रुपये से बढ़ाकर 90,027 रुपये प्रतिमाह होगा।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर उच्च न्यायालय में होगी नए सिरे से सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

वहीं, तृतीय वर्ष के डॉक्टरों को 74,600 रुपये के स्थान पर 93,996 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्राप्त होगा। स्टाइपेंड वृद्धि में एमबीबीएस इंटर्न को भी शामिल किया गया है। एक अक्तूबर से उन्हें भी प्रतिमाह 25 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed