फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Soldiers arrested three Naxalites after laying siege in the forests of Sukma in Sukma

Sukma: सुकमा के जंगलों में घेराबंदी कर जवानों ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी बरामद

Sat, 15 Jun 2024 08:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Jun 2024 08:10 PM IST
सार

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कोंड़ासांवली के जंगलों से सर्चिंग के दौरान जवानों ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Soldiers arrested three Naxalites after laying siege in the forests of Sukma in Sukma
तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कोंड़ासांवली के जंगलों से सर्चिंग के दौरान जवानों ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। मामले की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चौहान ने की है।

विज्ञापन


बता दें की सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज किए गए हैं और लगातार जंगलों में जवानों के द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है। जगरगुंडा थाना क्षेत्र से डीआरजी के जवान कोंडासांवली के जंगलों में सर्चिंग पर निकले हुए थे इसी दौरान जवानों को आता देखकर छुपाने और भागने की कोशिश कर रहे तीन संदिग्ध लोगों को जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


पूछताछ में तीनों संदिग्धों की पहचान नक्सली संगठन के आरपीसी मलेशिया सदस्य के रूप में हुई। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि नक्सली जवानों को निशाना बनाने विस्फोटक लगाने की तैयारी में थे। मिली जानकारी के अनुसार तीनों नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन में रहकर कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed