फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   smuggler from UP was arrested in Raipur with over 10 kg ganja, he was taking consignment from Odisha to Meerut

Raipur: रायपुर में 10 किलो से ज्यादा गांजा के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से मेरठ ले जा रहा था खेप

Thu, 02 Jul 2026 06:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 02 Jul 2026 06:00 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.710 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

विज्ञापन
smuggler from UP was arrested in Raipur with over 10 kg ganja, he was taking consignment from Odisha to Meerut
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.710 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5.45 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि राजपूताना होटल के सामने हनुमान मंदिर के पास एक युवक बैग में गांजा लेकर कहीं जाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक कुमार (19 वर्ष) निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 10.710 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजे की खेप ओडिशा से लेकर मेरठ जा रहा था। इस मामले में गंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा किसने उपलब्ध कराया और इसे किसे पहुंचाया जाना था। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed