फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Smuggler arrested with 6 packets of hashish in Raipur

रायपुर में 6 पैकेट्स चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार: कपड़े में छिपाकर ढूंढ रहा था ग्राहक, पहले भी जा चुका है जेल

Thu, 05 Oct 2023 03:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Oct 2023 03:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर नशीली दवाइयों, चरस, गांजा जैसे सूखे नशे के पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं। तस्करी कर रहे हैं। इसी दरमियान रायपुर पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Smuggler arrested with 6 packets of hashish in Raipur
रायपुर में 6 पैकेट्स चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर नशीली दवाइयों, चरस, गांजा जैसे सूखे नशे के पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं। तस्करी कर रहे हैं। इसी दरमियान रायपुर पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा है। इसके कब्जे से 6 पैकटों में रखें कुल 0.80 ग्राम चरस जब्त किया गया है। जब्त चरस की कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन


यह मामला डीडी नगर थाने क्षेत्र का है, जहां एक 24 साल का युवक चरस बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसकी सूचना डीडी नगर थाना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए को पहचानकर इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस 2 गेट के पास एक व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम डी. राहुल राव निवासी इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस 02 थाना डीडी नगर रायपुर का होना बताया। तलाशी लेने पर पहने कपड़े में चरस पाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने आरोपी डी. राहुल राव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अलग-अलग 6 पैकटो में रखें कुल 0.80 ग्राम चरस जब्त किया गया है। जब्त चारएस की कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है। इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस 2 थाना डीडी नगर, रायपुर निवासी डी. राहुल राव 24 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबीक, अपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में भी थाना डीडी नगर से नारकोटिक एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed