{"_id":"6a128693b1fcfb371909208d","slug":"sky-blazing-in-chhattisgarh-mercury-reaches-46-degrees-heatwave-alert-issued-in-these-18-districts-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आग उगल रहा आसमान, 46 डिग्री पहुंचा पारा; इन 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आग उगल रहा आसमान, 46 डिग्री पहुंचा पारा; इन 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी
Sun, 24 May 2026 10:33 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 24 May 2026 10:33 AM IST
सार
प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में हीटवेव अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को तेज गर्मी और लू से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार गर्म और शुष्क हवाएं आने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दक्षिण बिहार और आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण तथा द्रोणिका का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इसके चलते फिलहाल बारिश की संभावना बेहद कम है और मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार, कबीरधाम, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 18 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख शहरों में शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री, बिलासपुर 44.5 डिग्री, अंबिकापुर 41.7 डिग्री और जगदलपुर 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में रविवार को भी पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। शनिवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज हुआ। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और आसपास के इलाकों में भी दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं।