फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   skeleton found in closed fly ash bricks center in janjgir-champa

Chhattisgarh: बंद फ्लाई ऐश ब्रिक्स सेंटर में मिला नरकंकाल, ताला टूटा देख चौकीदार ने गेट खोला तो चला पता

Sun, 01 Jan 2023 07:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 01 Jan 2023 07:45 PM IST
सार

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पैर और उस पर पड़े कपड़ों से आशंका है कि यह गांव में ही घूमने वाले एक वृद्ध का है। वह मानसिक रूप से दिव्यांग था और उसके पैर टेड़े थे। वह कुछ महीनों से नहीं दिखाई दे रहा था। 

विज्ञापन
skeleton found in closed fly ash bricks center in janjgir-champa
फ्लाई ऐश ब्रिक्स सेंटर में मिला नरकंकाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स सेंटर में नरकंकाल मिला है। यह सेंटर करीब 10 साल से बंद है। शनिवार को चौकीदार ने गेट का ताला टूटा देखा ओर अंदर गया तो इसका पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आखिरी बार सेंटर का गेट करीब तीन माह पहले खोला गया था। फिलहाल पुलिस ने नरकंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन




शिवरीनारायण क्षेत्र में मनोज सोनी का फ्लाई ऐश ब्रिक्स सेंटर है। सेंटर के चौकीदार ने 31 दिसंबर को गेट का ताला खुला देखा। इस पर वह अंदर देखने के लिए पहुंच गया। वहां एक शव पड़ा हुआ था, जो कि पूरी तरह डिकंपोज हो चुका था। पुलिस ने नरकंकाल को अपने कब्जे में ले लिया था। स्थिति देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी बुजुर्ग का हो सकता है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


फ्लाई ऐश ब्रिक्स सेंटर के मालिक मनोज सोनी ने बताया की सेंटर करीब10 साल से बंद है। इसकी देखरेख के लिए बीच-बीच में खोलते हैं।  मशीनो को देखने के लिए इसे करीब तीन माह पहले ही खोला गया था। इसके बाद फिर से गेट का ताला बंद कर दिया गया। जब 31 दिसंबर को गेट का ताला खुला हुआ देखा तो चौकीदार अंदर गया। इसके बाद शव का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed