फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shivraj and CM Sai will inaugurate and perform Bhoomi Pujan of 39 development works worth Rs 122 crore.

सीजी: सक्ती को कल मिलेगी 122 करोड़ की सौगात, शिवराज और सीएम साय करेंगे 39 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

Thu, 10 Sep 2026 04:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 10 Sep 2026 04:49 PM IST
सार

जिले में 11 सितंबर को होने वाला सरकारी कार्यक्रम ग्रामीण विकास के लिहाज से खास रहने वाला है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 122 करोड़ रुपये से अधिक के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा।

विज्ञापन
Shivraj and CM Sai will inaugurate and perform Bhoomi Pujan of 39 development works worth Rs 122 crore.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में वृहद सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों नेता राज्य को ग्रामीण विकास, आवास, महिला सशक्तीकरण और आजीविका से जुड़ी कई सौगातें देंगे। कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत तैयार हुए दो लाख नवनिर्मित मकानों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कु 122 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण अंचलों में सड़क, आवास और मूलभूत सुविधाओं को गति मिलने की उम्मीद है। बुनियादी सुविधाओं में सुधार से गांवों में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों का तेजी से विस्तार होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


एआई आधारित जियो-टैग निगरानी प्रणाली की शुरुआत
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को पक्के मकानों का अधिकार देते हुए प्रतीकात्मक रूप से खुशियों की चाबी सौंपी जाएगी। योजना में आवास निर्माण की प्रक्रिया को सुगम व पारदर्शी बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली का भी आगाज किया जाएगा। इस नई तकनीक की सहायता से ग्रामीण आवास निर्माण की सतत निगरानी और भौतिक सत्यापन को अधिक प्रभावी, निष्पक्ष तथा पारदर्शी बनाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला उद्यमिता और उत्कृष्ट पंचायतों का सम्मान
कार्यक्रम में विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत धार अपार और सुघ्घर बाड़ी अभियान का औपचारिक आगाज होगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का विमोचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार तथा उद्यमिता से जोड़ने के लिए अथ उद्यम-आजीविका से उद्यमिता की ओर से चैलेंज फंड इवेंट की शुरुआत होगी। ग्रामीण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली रानी मिस्त्री, लखपति दीदियों और ड्रोन दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली राज्य की पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों का भी बहुमान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed