फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   sexually molested accused dead body found hanging gpm

फांसी से लटका मिला दुष्कर्म का आरोपी: स्कूल जा रही 9वीं की छात्रा का किया था उत्पीड़न, एफआईआर के बाद था फरार

Thu, 02 Feb 2023 12:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Feb 2023 12:48 PM IST
सार

मरवाही क्षेत्र में स्कूल जा रही 9वीं कक्षा की छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म किया। इससे पहले भी रोज उससे छेड़छाड़ करता था, लेकिन लड़की ने किसी को नहीं बताया। दुष्कर्म के बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद से आरोपी फरार था। 

विज्ञापन
sexually molested accused dead body found hanging gpm
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का शव गुरुवार को फांसी से लटका मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आरोपी ने कुछ दिन पहले स्कूल जा रही 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया था। परिजनों की शिकायत पर जब एफआईआर दर्ज हुई तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...निशाने पर बचपन: 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म; स्कूल ले जाने वाले ऑटो चालक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मरवाही क्षेत्र निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा रोज की तरह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पास के निमधा गांव निवासी ताम्रध्वज सिंह ने उसे रोक लिया। आरोप है कि ताम्रध्वज ने लड़की से दुष्कर्म किया। इससे पहले भी रोज उससे छेड़छाड़ करता था, लेकिन लड़की ने किसी को नहीं बताया। दुष्कर्म के बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी ताम्रध्वज को तलाश रही थी। इस बीच गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने निमधा गांव से लगे जंगल में पेड़ से ताम्रध्वज साहू का शव लटकता हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं है कि ताम्रध्वज ने खुदकुशी की है उसे मारकर लटकाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed