फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   girl student sexually molested by auto driver in gpm

निशाने पर बचपन: 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म; स्कूल ले जाने वाले ऑटो चालक ने की छेड़छाड़

Wed, 01 Feb 2023 08:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Feb 2023 08:42 PM IST
सार

आरोप है कि ताम्रध्वज ने लड़की से दुष्कर्म किया। इससे पहले भी रोज उससे छेड़छाड़ करता था, लेकिन लड़की ने किसी को नहीं बताया। दुष्कर्म के बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर वे थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन
girl student sexually molested by auto driver in gpm
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ऑटो चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में स्कूल जाने वाली छात्राएं निशाने पर हैं। खासकर दुष्कर्मी नाबालिग लड़कियो को निशाना बना रहे हैं। गौरेला क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से ऑटो चालक ने छेड़छाड़ की। आरोपी रोज छात्रा को स्कूल से लाता और ले जाता था। पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मरवाही क्षेत्र में स्कूल जा रही 9वीं कक्षा की छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म किया। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मरवाही क्षेत्र निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा रोज की तरह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पास के निमधा गांव का रहने वाले ताम्रध्वज सिंह ने उसे रोक लिया। आरोप है कि ताम्रध्वज ने लड़की से दुष्कर्म किया। इससे पहले भी रोज उससे छेड़छाड़ करता था, लेकिन लड़की ने किसी को नहीं बताया। दुष्कर्म के बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर वे थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन




वहीं दूसरा मामला गौरेला क्षेत्र का है। यहां के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा रोज ही जोगीडोंगरी निवासी राम लखन वर्मा के ऑटो से आती-जाती थी। आरोप है कि राम लखन ने छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ की। इस पर बच्ची जब घर पहुंची तो उसने रोते हुए परिजनों को सब बताया। इस पर परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक राम लखन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed