फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   seven rewarded naxalites surrender in Sukma chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 30 किलोग्राम वजन की जिलेटिन की 19 छड़ें बरामद

Sun, 11 Aug 2019 10:41 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 11 Aug 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
seven rewarded naxalites surrender in Sukma chhattisgarh
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सात नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया जिसमें से तीन के सिर पर नकद ईनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला और एक नाबालिग लड़का शामिल है। इन नक्सलियों ने सुकमा के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन


सिन्हा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सोदी जोगा सबसे खूंखार था और उसके सिर पर दो लाख रुपये का ईनाम था। उन्होंने बताया कि दो अन्य नक्सली सोदी इरे और पोडियम नंदा पर एक-एक लाख रुपये का ईनाम था। उन्होंने बताया कि सोदी इरे (माओवादी संगठन) किसान आदिवासी महिला संगठन की प्रमुख जबकि पोडियम नंदा मिलिशिया प्लाटून सेक्शन ‘ए’ का स्वयंभू कमांडर था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक नाबालिग सहित चार अन्य विभिन्न माओवादी इकाइयों में सक्रिय थे। अधिकारी ने बताया कि पोडियम नंदा द्वारा मुहैया करायी गई जानकारी के आधार पर कुल 30 किलोग्राम वजन की जिलेटिन की 19 छड़ें सुरक्षा बलों ने जिले में कोंटा पुलिस थानाक्षेत्र से बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली खोखली माओवादी विचारधारा और जंगल में आने वाली परेशानियों से निराश थे। उन्होंने बताया कि इन सभी को राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता मुहैया करायी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed