फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   seven murders in four months in bemetara yong man dead body found in roadside

बेमेतरा में 4 माह में 7 हत्याएं: युवक को मारकर फेंकी लाश, शिनाख्त नहीं; इसी इलाके में तीन की हत्या पहले भी हुई

Mon, 24 Apr 2023 03:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Apr 2023 03:56 PM IST
सार

सोमवार सुबह जब ग्रामीण इस जगह पर पहुंचे तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के थानों में शव की फोटो भेजी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मोर्चरी में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
seven murders in four months in bemetara yong man dead body found in roadside
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक युवक का शव मिला है। आशंका है कि हत्या करने के बाद उसकी लाश फेंकी गई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला साजा थाना क्षेत्र का है। इसी इलाके में इस माह हत्या की तीन वारदातें पहले ही हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे जांच शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक का शव ग्राम कोदवा-मोहभठा से करीब आधा किमी दूर खार में मिला है। युवक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। सोमवार सुबह जब ग्रामीण इस जगह पर पहुंचे तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के थानों में शव की फोटो भेजी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मोर्चरी में रखा जाएगा। पुलिस पहले उसकी शिनाख्तगी का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


जिले में हत्या के बढ़ रहे मामले 
बेमेतरा जिले में हत्या के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। साल 2021 में 22 हत्या के मामले सामने आए थे। 2022 में 31 हत्या के मामले दर्ज किए गए। इसी प्रकार साल 2023 में अब तक करीब सात से अधिक मामले सामने आ चुके है। इसमें तीन हत्या के मामले तो साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed