फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   seven bookies arrested for fraudulently opening people's bank accounts in janjgir-champa

बैंक खातों के सट्टेबाज: स्कीम बताकर लोगों का खुलवाते खाता, फिर सटोरियों को बेच देते; नाबालिग सहित सात गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 09:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Mar 2023 09:22 PM IST
सार

आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल से ग्राहक के बैंक खाते व अन्य दस्तावेज मिले हैं। इस मामले में और अन्य आरोपियों की संलिप्तता होने की संभावना हो सकती है। इसे लेकर मामले की आगे जांच की जा रही है। इसके अलावा भी आरोपियों से पूछताछ की गई है। 

विज्ञापन
seven bookies arrested for fraudulently opening people's bank accounts in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा पुलिस ने झांसा देकर लोगों का बैंक खाता खुलवाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नाबालिग सहित महादेव एप से सट्टा खिलवाने वाला मुख्य आरोपी भी शामिल है। ये आरोपी लोगों को स्कीम का फायदा बताकर ज्यादा रकम का लालच देते और फिर उनका खाता खुलवा देते। इसके बाद उन खातों को सटोरियों को बेच देते। आरोपियों के पास से तीन बैंक पासबुक, सात मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि, तुसमा का रहने वाले अभिषेक पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चंद्र प्रकाश साहू और चिरंजीवी केशरवानी सहित अन्य लोगों ने उससे कहा कि, बैंक में एक अच्छी स्कीम आई है। उसमें पांच हजार रुपये जमा कर खाता खुलवना पड़ेगा। इसके 12 महीने बाद 25000 रुपये मिलेंगे। उनकी बातों में आकर अभिषेक ने खाता खुलवा लिया। फिर उसे पता चला कि महादेव सट्टा बुक एप में उसके खाते का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन




जांच के दौरान पुलिस ने सात आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ग्राहक को झांसा देकर उनका आधार कार्ड व रुपये ले लेते थे। इसके बाद खाता खुलवाते और उसे महादेव एप वालों को दे दिया करते थे। बदले में उन्हें प्रति बैंक खाते के हिसाब से 25 हजार रुपये मिलते थे। उस रकम को आरोपी आपस में बांट लिया करते थे। आरोपी चिरंजीवी केसरवानी ने पुलिस को बताया कि वह पहले अपने साथियों के साथ फ्रेंचाइजी महादेव सट्टा एप बुक में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी फ्रेंचाइजी की आईडी से लोकल स्तर पर महादेव ऐप सट्टा के क्वाइन से पैसा ट्रांसफर को ऑपरेट किया करते थे। आरोपी चिरंजीवी केशरवानी करीब एक साल पहले दुबई जाकर भी महादेव सट्टा एप में काम कर चुका है। आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल से ग्राहक के बैंक खाते व अन्य दस्तावेज मिले हैं। इस मामले में और अन्य आरोपियों की संलिप्तता होने की संभावना हो सकती है। इसे लेकर मामले की आगे जांच की जा रही है। इसके अलावा भी आरोपियों से पूछताछ की गई है। 


गिरफ्तार आरोपी
जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें शिवरीनारायण निवासी चिरंजीव केशरवानी उर्फ चंकी केशरवानी, अकलतरा निवासी अरूण पनरिया, पोड़ी निवासी चन्द्रकांत साहू, पोड़ी निवासी चन्द्र प्रकाश साहू, पोड़ी निवासी राखीलाल साहू, तुलेश यादव और सुनील साहू शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed