फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces recovered and destroyed two IEDs in Bijapur

CG: बीजापुर में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने पांच-पांच किलो के दो आईईडी बरामद कर नष्ट किए

Sun, 22 Jun 2025 07:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Jun 2025 07:29 PM IST
सार

बीजापुर में डीआरजी और बीडीएस ने संयुक्त अभियान में पेद्दाकोरमा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो 5-5 किलो के आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए। आईईडी को नक्सलियों ने नदी और उसके ऊपर के क्षेत्र में लगभग 400 से 500 मीटर की दूरी पर लगाया था। 

विज्ञापन
Security forces recovered and destroyed two IEDs in Bijapur
आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश रची। जवानों ने इस साजिश को नाकाम कर दिया। पोंजेर से पेद्दाकोरमा के बीच कच्चे मार्ग पर डीआरजी और बीडीएस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शक्तिशाली आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह लगभग 10 बजे एरिया डोमिनेशन और डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान बीजापुर से निकली टीम को पेद्दाकोरमा कच्चे मार्ग पर दो संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। जांच करने पर पता चला कि ये दोनों स्टील टिफिन में छुपाए गए आईईडी थे, जो पांच-पांच किलो वजन के थे। आईईडी को नक्सलियों ने नदी और उसके ऊपर के क्षेत्र में लगभग 400 से 500 मीटर की दूरी पर लगाया था। 
विज्ञापन


सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए बीडीएस की टीम ने मौके पर ही विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों की तत्परता से न केवल एक बड़ी घटना टल गई, बल्कि नक्सलियों के नापाक मंसूबों को भी करारा झटका दिया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान की एक और सफल कड़ी मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed