फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces killed eight lakh rupees bounty Naxalite during encounter in Dantewada

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली को किया ढेर

Tue, 02 Jun 2020 12:28 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Jun 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Security forces killed eight lakh rupees bounty Naxalite during encounter in Dantewada
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने मंगलवार को बताया कि जिले के हुर्रेपाल और बेचापाल गांव के जंगल के मध्य डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।
विज्ञापन


पल्लव ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को गस्त पर रवाना किया गया था। दल जब हुर्रेपाल और बेचापाल गांव के मध्य में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान दसरू पुनेम के रूप में की गई है। पुनेम माओवादियों के मिलिट्री प्लाटून नंबर दो सदस्य था। उसके सर पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

पल्लव ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed