{"_id":"5ec681bd3c6e44675c1ac84d","slug":"security-forces-encounter-naxalites-in-dantewada-chhattisgarh-two-naxalites-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़, दो इनामी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़, दो इनामी ढेर
Thu, 21 May 2020 06:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 21 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलगुड़ा गांव के जंगल में डीआरजी के दल ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
पल्लव ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में माओवादियों के प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश समेत लगभग 20 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सूचना के बाद गीदम थाना से डीआरजी के दल को रवाना किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीआरजी का दल जब नीलगुड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पल्लव ने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो नक्सलियों प्लाटून नंबर 16 के डिप्टी कमांडर रिशु इस्ताम और पीडियाकोट का जन मिलशिया कमांडर माटा का शव बरामद किया गया।
अधिकारी ने बताया कि नक्सली रिशु इस्ताम के पर आठ लाख रूपए तथा माटा के पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पल्लव ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से दो देशी बंदूक, पांच किलोग्राम का एक बारूदी सुरंग और अन्य सामान बरामद किया है।