फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   security forces arrested the Area Command in Chief of Naxalites with a reward of five lakhs in Sukma

छत्तीसगढ़ : सुकमा से सुरक्षा बलों ने नक्सल एरिया कमांड इन चीफ को किया गिरफ्तार, पांच लाख का था इनामी

Fri, 23 Sep 2022 11:12 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

2009 में गैरकानूनी संगठन में शामिल हुए माडवी ने संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया था और केरलापाल एरिया कमेटी के एरिया कमांड-इन-चीफ के रूप में सक्रिय था।

विज्ञापन
security forces arrested the Area Command in Chief of Naxalites with a reward of five lakhs in Sukma
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सुरक्षा बलों ने पांच लाख रुपये के इनामी 27 वर्षीय एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि माडवी भीमा उर्फ मोहन को पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के गोंडपल्ली और उपमपल्ली गांवों के बीच के जंगलों से गुरुवार रात पकड़ा है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 74वीं बटालियन, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर-दबोचा है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली माडवी के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था और वह नक्सल संबंधी कई घटनाओं में शामिल था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2009 में गैरकानूनी संगठन में शामिल हुए माडवी ने संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया था और केरलापाल एरिया कमेटी के एरिया कमांड-इन-चीफ के रूप में सक्रिय था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी नक्सली हिंसा की कई घटनाओं में शामिल रहा है। यह बीजापुर में 2011 में सुरक्षा बलों पर हमले का आरोपी है। इस हमले में दो जवानों की मौत हो गई थी। इसके अलावा ग्रामीणों की हत्या और पुलिसबल पर की गई गोलीबारी में शामिल रहा था। आरोपी के पास से एक थूथन-लोडिंग गन, पांच डेटोनेटर, तीन जिलेटिन रॉड, एक कॉर्डेक्स वायर, एक मल्टी-मीटर, एक कंपास, एक रेडियो, चार बैटरी और अन्य सामग्री बरामद की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed