फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   sawan somwar 2023: Mahadev Abhishek with 7 rivers water in raipur

7 नदियों के जल से महादेव का अभिषेक: प्रदेश की पवित्र नदियों का जल लेकर निकाली कांवर यात्रा, लगे जयकारे

Mon, 31 Jul 2023 07:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 07:41 PM IST
सार

रायपुर में अनोखी कांवर यात्रा निकाली गई। प्रदेश की पवित्र 7 नदियों जल लेकर कांवर यात्रा निकाली गई। भोलेनाथ के जयकारों के साथ बैधनाथ धाम में जलाभिषेक किया गया।

विज्ञापन
sawan somwar 2023: Mahadev Abhishek with 7 rivers water in raipur
: प्रदेश की पवित्र नदियों का जल लेकर निकाली कांवर यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर में अनोखी कांवर यात्रा निकाली गई। प्रदेश की पवित्र 7 नदियों जल लेकर कांवर यात्रा निकाली गई। भोलेनाथ के जयकारों के साथ बैधनाथ धाम में जलाभिषेक किया गया। सावन के चौथे सोमवार को शहर के युवाओं ने सुबह-सुबह कांवर यात्रा निकालकर भोलेनाथ का अभिषेक किया।

विज्ञापन


भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के नेतृत्व में कांवर यात्रा उनके  निवास से निकली, जो बैधनाथ धाम मोतीबाग पहुंची। इस दौरान गौमुख गंगाजल /महादेवघाट जल  /शिवनाथ नदी जल  /त्रिवेणी संगम जल /महादेव नदी जल/अरपा नदी जल/ नर्मदा नदी जल/ के जल से जल से बाबा बैधनाथ धाम का जलाभिषेक किया गया। 
विज्ञापन




अमित चिमनानी ने बताया कि 11 अगस्त को होने वाले वंदे मातरम कार्यक्रम को लेकर कांवर यात्रा में देशभक्ति की झलक भी दिखी। सफेद कपड़ों में बच्चे वंदे मातरम के बैनर पोस्टर थामे दिखे। रायपुर में 11 अगस्त को 1 लाख लोग एक साथ वंदे मातरम गीत गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवर यात्रा की शुरुआत मंत्रों ओम् के उच्चारण के साथ विधि विधान से संपन्न हुई। इसमें खास बात ये रही की  5-6 साल के छोटे बच्चों ने भगवान भोलेनाथ की वेशभूषा में निकले। यात्रा में शामिल छोटे बच्चों को कांवर यात्रा का महत्व बताया गया। आयोजकों ने कहा कि इससे बच्चों में सनातन संस्कृति की जागरुकता भी आएगी। 




पूज्य सिंधी पंचायत ने किया स्वागत
पूज्य सिंधी पंचायत संत कंवर राम नगर कटोरा तालाब ने कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया। कावड़ यात्रा में सीए अमित चिमनानी के साथ ,शंकर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद शादिजा,भारतीय सिंधु सभा के मुरलीधर शादीजा,जैन समाज से तनय लूनिया,जयेश बोथरा , चयन जैन विश्व हिंदू परिषद से योगेश सैनी, वात्सल्य मूर्ति ,सर्व समाज समिति से जयराम दुबे,दलविंदर बेदी,गंगनदीप सिंह, बढ़ते कदम से बंटी जुमनानी महावीर नगर पंचायत से अजय जयसिंघानी,टिकरापारा पंचायत से झामनदास बजाज, ॐ मंडली से रोहित सिंह समेत बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed