फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sarpanch dies in road accident in Balrampur Ramanujganj

Balrampur Ramanujganj: सरपंच की सड़क हादसे में हुई मौत, घटना से परिजनों का बुरा हाल, पूरे गांव में शोक की लहर

Wed, 28 Feb 2024 04:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Feb 2024 04:42 PM IST
सार

शुरू से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रामसागर शेषर  सरपंच का पहली बार चुनाव लड़े तो उन्होंने एकतरफा मतों से गांव में जीत हासिल की। धमनी सहित आसपास के गांव में भी उनकी लोकप्रियता थी।

विज्ञापन
Sarpanch dies in road accident in Balrampur Ramanujganj
सरपंच रामसागर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच एवं सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसागर सिंह शेषर का आज सुबह अंबिकापुर केंद्रीय विद्यालय में पेरेंट्स मीटिंग में बाइक से जाने के दौरान जरही के समीप चार चक्का वाहन से टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली पूरे गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन

 

शुरू से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रामसागर शेषर  सरपंच का पहली बार चुनाव लड़े तो उन्होंने एकतरफा मतों से गांव में जीत हासिल की। धमनी सहित आसपास के गांव में भी उनकी लोकप्रियता थी। उनकी स्वच्छ एवं कर्मठ इमानदार सरपंच के रूप में छवि रही। वे सरपंच संघ के रामचंद्रपुर विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष भी थे। ग्राम भाला के सरपंच बीरबल सरुता एवं ग्राम चिनिया के सरपंच अमावस सहित अन्य सरपंचों ने कहा कि  उनका आकस्मिक निधन होना पूरे सरपंच संघ के लिए अपूर्णीयक्षति है। 

विज्ञापन

 

सहज रूप से हम लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि हम लोगों के बीच अब रामसागर नहीं रहे। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतृप्त परिवार को वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें। उनके बचपन के मित्र ललन पाल ने बताया कि वे शुरू से बहुत ही व्यवहार कुशल एवं सहयोगी किस्म के व्यक्ति थेम उनके हृदय में बहुत ही करुणा एवं दया भरा हुआ था। वह सभी की यथासंभव मदद करते थे। समाजसेवी संतोष यादव ने कहा कि रामसागर सिंह शेषर एक आदर्श सरपंच के रूप में गांव में काम करते थे वे गांव के विकास एवं हर एक ग्रामवासी की मदद के लिए हर समय तत्पर रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed