फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Salute to bravery of Martyr Kaner Singh on second death anniversary in Narayanpur

Narayanpur: दूसरी पुण्यतिथि पर शहीद कनेर सिंह की वीरता को नमन, माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

Sat, 25 Feb 2023 09:58 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Feb 2023 09:58 AM IST
सार

वर्तमान में अमर शहीद कनेर सिंह उसेण्डी की धर्मपत्नी प्रमिला उसेण्डी महिला प्रधान आरक्षक के पद पर तथा पुत्र कुशाग्र उसेण्डी बाल आरक्षक के पद पर जिला पुलिस बल नारायणपुर में कार्यरत हैं।
 

 

विज्ञापन
Salute to bravery of Martyr Kaner Singh on second death anniversary in Narayanpur
दूसरी पुण्यतिथि पर शहीद कनेर सिंह की वीरता को नमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुलेंगा स्कूल ग्राउण्ड नारायणपुर में वीर शहीद कनेर सिंह उसेण्डी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर नारायणपुर पुलिस के द्वारा उनके सेवा एवं बलिदान को स्मरण किया गया। नारायणपुर जिले के निवासियों एवं पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा, (भापुसे) एवं  जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा ग्राम सुलेंगा में उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदान को स्मरण किया गया । 

विज्ञापन


अमर शहीद कनेर सिंह उसेण्डी का संक्षिप्त जीवन परिचय
अमर शहीद कनेर सिंह उसेण्डी का जन्म दिनांक 11.10.1985 को ग्राम धनोरा, जिला नारायणपुर निवासी बिसरुराम उसेण्डी और मोहनबती उसेण्डी के घर हुआ। शहीद कनेर सिंह उसेण्डी प्राथमिक शिक्षा गृह ग्राम धनोरा में तथा उच्च शिक्षा नारायणपुर में प्राप्त किया। बचपन से ही देश की सेवा करने का जज्बा था। वीर शहीद कनेर सिंह उसेण्डी ने खेलकूद, विशेषकर क्रिकेट एवं फूटबॉल में विशेष उपलब्धियाँ हासिल की है। 

विज्ञापन

 

शहीद कनेर सिंह उसेण्डी दिनांक 15.09.2008 को नारायणपुर जिले में पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में भर्ती होकर लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे, उन्होंने दर्जनों नक्सल विरोधी अभियान को सफल करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। दिनांक 24.02.2021 को जिला नारायणपुर के ग्राम परादी व काकुर के बीच नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर वीरगति को प्राप्त हो गये। वर्तमान में अमर शहीद कनेर सिंह उसेण्डी की धर्मपत्नी प्रमिला उसेण्डी महिला प्रधान आरक्षक के पद पर तथा पुत्र कुशाग्र उसेण्डी बाल आरक्षक के पद पर जिला पुलिस बल नारायणपुर में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed