फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ruckus over car overtaking in Raipur; Boys and girls fight on National Highway, 10 accused arrested

Raipur News: नेशनल हाईवे पर सरेराह युवक-युवतियों में चले लात-घूंसे, 10 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2023 11:23 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 11:23 PM IST
सार

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी रायपुर के जोरा ओवरब्रिज के पास दो गुटों के बीच सरेराह नेशनल हाईवे पर जमकर मारपीट की गई।

विज्ञापन
Ruckus over car overtaking in Raipur; Boys and girls fight on National Highway, 10 accused arrested
रायपुर में कार ओवरटेक करने पर दो गुटों में मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी रायपुर के जोरा ओवरब्रिज के पास दो गुटों के बीच सरेराह नेशनल हाईवे पर जमकर मारपीट की गई। दोनों पक्ष के युवक-युवतियों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। काफी देर तक नेशनल हाईवे पर ये तमाशा चलता रहा। इस मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद रायपुर पुलिस हरकत में आई और मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना तेलीबांधा थाने क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


तेलीबांधा पुलिस ने तीन कारों को जब्त किया है। उक्त आरोपी घटना के बाद इमलीडीह में छिपे हुए थे, जिन्हे पुलिस टीम ने पतासाजी कर गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी वाहन चालक शराब पी रखे थे, जिस पर मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 भी जोड़ी गई और एक स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक MP 18 CA 0965 और एक स्विफ्ट वाहन क्रमांक CG 04 HX 9519 भी जब्त किया गया है। इसी तरह दूसरे प्रकरण में प्रार्थिया रावरी भारती के साथ मारपीट और दांत से काट कर चोट पहुंचाये जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 644/23 धारा 294,323,506,34 भादवि दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वाहन चालक के शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर मामले में  मोटर व्हीकल की धारा 185 भी जोड़ी गई  है। एक वाहन क्रमांक CG 04 NF 3400 भी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन





बताया जाता है कि नशे की हालत में पार्टी करने के बाद युवक तेज रफ्तार से कार चला रहे थे। इस दौरन ओवरटेक करने पर बवाल हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान युवक एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियों में लड़कियां भी मारपीट और बीच बचाव करती दिख रही हैं। रायपुर में दो दिन के भीतर मारपीट की ये दूसरी घटना है। पुलिस लगातार आपराधिक घटनाएं कम होने का  दावा करती रहती है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। 


 

ये आरोपी गिरफ्तार
  • आकाश शर्मा 
  • राहुल वैष्णव 
  • गौतम सिंह राजपूत 
  • रवरी भारती 
  • आसिमा लाल 
  • अपूर्व भट्टाचार्य  
  • अजय महापात्र 
  • शैलेश इशरानी 
  • डिंपल ईसरानी 
  • आकाश सचदेव 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed