फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ruckus on religious conversion in Chhattisgarh, Congress challenges CM Sai statement

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर मचा घमासान: सीएम साय के बयान पर कांग्रेस का चैलेंज, कहा- श्वेत पत्र जारी करें सरकार

Mon, 29 Jan 2024 05:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 05:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर घमासान मचा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे को इस मुद्दे पर घेरा है। दोनों पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार को चैलेंज करते हुए कहा कि राज्य सरकार चर्च की संख्या को लेकर श्वेतपत्र जारी करें। 

विज्ञापन
Ruckus on religious conversion in Chhattisgarh, Congress challenges CM Sai statement
सुशील आनंद शुक्ला, केदार गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर घमासान मचा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे को इस मुद्दे पर घेरा है। दोनों पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार को चैलेंज करते हुए कहा कि राज्य सरकार चर्च की संख्या को लेकर श्वेतपत्र जारी करें। रमन सिंह और भूपेश बघेल के शासन काल में कितने चर्च बने, इस पर राज्य सरकार श्वेतपत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट करे। 

विज्ञापन


कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कोई चर्च नहीं बना है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी धर्मांतरण का मुद्दा उठा रही है। बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि भूपेश शासनकाल में एक आईपीएस ने सुकमा से पत्र जारी कर कहा था कि आदिवासियों की संस्कृतियों पर आक्रमण हो रहा है, ईसाई मिशनरियां धर्मांतरण करा रही है। क्या ये पत्र उन्होंने नहीं पढ़ा था? हम इन मुद्दों से सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछले दिनों एक शैक्षणिक संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि मिशनरियां का बोलबाला है। हेल्थ और एजुकेशन की आड़ में धर्मांतरण कर रहे हैं। सरगुजा और बस्तर में शिक्षा की अलग जगाना जरूरी है, जिससे धर्मांतरण रुकेगा और हिंदुत्व को ताकत मिलेगी। सीएम के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस की चुनौती पर कहा कि धर्मांतरण संवेदनशील मुद्दा है। भूपेश की सरकार में एक आईपीएस ने सुकमा से पत्र जारी किया था, उसमें कहा गया था आदिवासियों की संस्कृतियों पर आक्रमण हो रहा है। ईसाई मिशनरियां धर्मांतरण करा रही हैं। क्या ये पत्र उन्होंने नहीं पढ़ा था? भाजपा इस मुद्दे पर सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed