फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rss chief mohan bhagwat on hindutva in chhattisgarh ambikapur

Ambikapur: भागवत बोले-हिंदुत्व एकमात्र विचारधारा जिसकी विविधता में एकता, कोई काम देश सेवा के लिए चुनें

Tue, 15 Nov 2022 07:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Nov 2022 07:27 PM IST
सार

मोहन भागवत का उत्तर छत्तीसगढ़ का दौरा भाजपा के लिए संजीवनी की तरह देखा जा रहा है। इसससे आदिवासी बहुल इलाके में संघ की पैठ मजबूत होगी। इसके साथ ही संघ की विचारधारा को मजबूती मिलेगी। इसका सीधा असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। वर्तमान में आदिवासी बाहुल्य सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। 

विज्ञापन
rss chief mohan bhagwat on hindutva in chhattisgarh ambikapur
अंबिकापुर में हुए बौद्धिक कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, देश को भारत को वैभवशाली, सामर्थ्यवान बनाना ही हम सभी का उद्देश्य है। जो भारत को अपनी माता मानता हैं, वे हिंदू हैं। एकमात्र हिंदुत्व ही ऐसी विचारधारा है, जिसकी विविधता में एकता है। उन्होंने कहा कि, संघ की शाखा में आने वाले की जात-पात नहीं पूछी जाती। भारतवर्ष की विविधता में भी एकता है। सारी विविधता का संघ सम्मान करता है। संघ प्रमुख मंगलवार को अंबिकापुर में बाद्धिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


आपस में कितना भी लड़ें, पर संकट के समय एक हैं
पीजी कॉलेज मैदान में हो रहे कार्यक्रम में संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि, हमारा स्वार्थ पूरे भारत का उत्थान है। संघ का कोई अपना स्वार्थ नहीं है। संघ को कोई लोकप्रियता नहीं चाहिए। जब संघ प्रारंभ हुआ था, तो विचारधारा के साथ लोगों का विश्वास कम था। आज कई तरह के आरोपों से भड़काने के बाद भी समाज संघ पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि जब भी भारत पर संकट आता है तो हम बस भूल जाते हैं। आपस में कितना भी लड़ते रहें, लेकिन संकट के समय सब एक हो जाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Ambikapur: बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे संघ प्रमुख, 10 हजार स्वयं सेवक करेंगे पथ संचलन
विज्ञापन
विज्ञापन




अपने धर्म के साथ दूसरे का भी सम्मान करें, सबमें ईश्वर
भागवत ने कहा, हम घर पर किसी भी देवी-देवता की पूजा करतें हों, किसी भी धर्म के हों, लेकिन देश के लिए हम एकजुट हो जाते हैं। हमें अपने धर्म के साथ दूसरे के धर्म का उतना ही आदर करना चाहिए। मातृभूमि ही सर्वोपरि है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि हिंदू संप्रदाय नहीं है, जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा, सभी धर्मों का यही उपदेश है कि सब में ईश्वर है। प्रेम से रहो, सेवा करो। मनुष्य अलग-अलग होता है, अलग सोचता है, लेकिन सबमें ईश्वर है।

यह भी पढ़ें.. Chhattisgarh: संघ प्रमुख भागवत ने किया स्व. जूदेव की प्रतिमा का अनावरण, कहा-ठगने वाली दुनिया से बचाना होगा


बच्चों को अच्छे संस्कार दें
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमारी आदतों को ठीक करने की जरूरत है। शाखा में आकर कुछ समय दें। कोई काम चुनें और देश के लिए काम करें। देश की सेवा के लिए समय लगाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें। बच्चों में दान देने की आदत डालें। यदि आप दान करते हैं तो बच्चों के हाथ से दिलवाएं, ताकि बच्चे इसे कायम रख सकें। हमें हमारी संस्कृति को जीना है।

चार जिलों के 10 हजार से अधिक स्वयं सेवक जुटे
संघ प्रमुख मोहन भागवत के अंबिकापुर प्रवास के अवसर पर संभाग मुख्यालय में चार जिलों के 10 हजार से अधिक स्वयं सेवक जुटे। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया व जशपुर जिले से बड़ी संख्या में संघ के स्वयं सेवक अंबिकापुर पहुंचे थे। पूर्ण गणवेश में पहुंचे स्वयं सेवकों ने पथ संचालन किया और पीजी कॉलेज मैदान पहुंचे। पथ संचलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य नेतागण भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें...आदिवासी आरक्षण में कटौती का विरोध: आदिवासियों ने रायपुर-जबलपुर हाईवे किया जाम, राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी



आदिवासी समाज के चक्काजाम ने बदला पथ संचलन का मार्ग
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने अपनी 3 मांगों को लेकर शहर के गांधी चौक पर चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान आरएसएस के पथ संचलन का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। सर्व आदिवासी समाज ने गांधी चौक पर चक्काजाम किया था। वहीं पथ संचलन को विभिन्न मार्गों से गांधी चौक होते हुए पीजी कॉलेज मैदान में पहुंचना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed