{"_id":"6411af3e38dafb8a870543e9","slug":"rs-1-35-lakh-duped-by-posing-as-an-army-man-on-facebook-in-chhattisgarh-bemetara-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आर्मी जवान बनकर ठगी: बाइक बेचने का झांसा देकर हड़पे 1.35 लाख रुपये; एक साल बाद पुलिस ने दर्ज की FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आर्मी जवान बनकर ठगी: बाइक बेचने का झांसा देकर हड़पे 1.35 लाख रुपये; एक साल बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
Wed, 15 Mar 2023 05:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:13 PM IST
सार
सुरेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इंश्योरेंस और अन्य चीजों के बहाने अलग-अलग बार में रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। इस दौरान आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से भी बात कराई और उसे आर्मी का सीओ बताया। इसके चलते सुरेश को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
Online Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए 1.35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शातिर ठगों ने फेसबुक पर खुद को आर्मी का जवान बताया और बाइक बेचने का झांसा दिया। इसके बाद महज 28 हजार रुपये में हुए बाइक के सौदे के नाम पर किश्तों में लाख रुपये से ज्यादा हड़प लिए। खास बात यह है कि एसपी कार्यालय में ठगी की शिकायत करने के बावजूद पुलिस की जांच इतनी धीमी रही कि एफआईआर दर्ज करने में एक साल लगा दिए। मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तिरियाभाठ निवासी सुरेश निषाद (55) ने नौ फरवरी 2022 को एसपी दफ्तर में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि 30 जनवरी 2022 को फेसबुक पर एक बाइक बेचने का विज्ञापन देखा था। उन्होंने बाइक खरीदने के लिए उसके साथ दिए गए नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने खुद को आर्मी का जवान और नाम आकाश कुमार जोगी राजनांदगांव के बेलगांव का रहने वाला बताया। दोनों में बातचीत के बाद बाइक खरीदने के लिए 28 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
आरोपी ने आर्मी ट्रांसपोर्ट से बाइक भिजवाने की बात कही और उसके लिए 3050 रुपये मांगे। इसके बाद ठगी का सिलसिला शुरू हो गया। सुरेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इंश्योरेंस और अन्य चीजों के बहाने अलग-अलग बार में रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। इस दौरान आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से भी बात कराई और उसे आर्मी का सीओ बताया। इसके चलते सुरेश को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने 13 मार्च 2023 को मामला दर्ज किया।
विज्ञापन