फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   RPF raid in Pathalgaon Accused selling illegal e tickets arrested

पत्थलगांव में RPF का छापा: अवैध ई-टिकट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार,रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने किया गया पेश

Sat, 23 Sep 2023 12:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Sep 2023 12:50 PM IST
सार

नियमानुसार रेलवे ई-टिकट बनाने के लिए वेंडर नियुक्त करती है। इसके लिए रेलवे से लाइसेंस लेना पड़ता है। जबकि पर्सनल आईडी से सिर्फ व्यक्तिगत यात्रा की टिकट बुक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
RPF raid in Pathalgaon Accused selling illegal e tickets arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्थलगांव शहर में गलत तरीके से ई-टिकट बनाने वाले पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) अम्बिकापुर टीम ने दबिश दी। टीम ने दबिश देकर 69 ई-टिकट जब्त किए। इसकी कीमत डेढ़ लाख से अधिक बताई जा रही है। संचालक पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाकर बेच रहे थे। संचालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

 

अम्बिकापुर आरपीएफ कर्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव शहर के अम्बिकापुर रोड स्थित बंटी फोटो कॉपी दुकान में गलत तरीके से ई-टिकट बनाया जा रहा था। टीम ने दुकान में दबिश दी। यहां पर्सनल आईडी पर टिकट बनाकर ई-टिकट का व्यापार किया जा रहा था। दुकान से 69 टिकट बरामद की गई जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। टीम ने सीपीयू व मोबाइल भी जब्त किया है।

विज्ञापन

 

आरपीएफ ने रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल को अंबिकापुर रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से अर्थदंड लगाकर जमानत पर छोड़ा गया। नियमानुसार रेलवे ई-टिकट बनाने के लिए वेंडर नियुक्त करती है। इसके लिए रेलवे से लाइसेंस लेना पड़ता है। जबकि पर्सनल आईडी से सिर्फ व्यक्तिगत यात्रा की टिकट बुक कर सकते हैं। व्यवसायिक उपयोग के लिए ई-टिकट बनाकर बिना अनुमति बेचना रेलवे अधिनियम में अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed