फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Royal procession of Naga Sadhus on Mahashivratri in Rajim Kumbh Kalpa a wonderful confluence of bravery and de

गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर नागा साधुओं की शाही शोभायात्रा, शौर्य और श्रद्धा का अद्भुत संगम

Sun, 15 Feb 2026 07:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Feb 2026 07:10 PM IST
सार

पावन त्रिवेणी तट पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प के अंतिम दिवस महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आस्था, परंपरा और सनातन शौर्य का भव्य संगम देखने को मिला।

विज्ञापन
Royal procession of Naga Sadhus on Mahashivratri in Rajim Kumbh Kalpa a wonderful confluence of bravery and de
नागा साधुओं की शाही शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावन त्रिवेणी तट पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प के अंतिम दिवस महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आस्था, परंपरा और सनातन शौर्य का भव्य संगम देखने को मिला। नागा बाबाओं, साधु-संतों और विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक शाही शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय और रोमांचकारी वातावरण से भर दिया प्रातः 7 बजे संत समागम स्थल से प्रारंभ हुई शाही शोभायात्रा में नागा साधु अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित होकर शौर्य प्रदर्शन करते नजर आए। तलवार, फरसा और अन्य पारंपरिक शस्त्रों के साथ अखाड़ा चलाते हुए वे आगे बढ़ते रहे। सुसज्जित पालकियों, शाही बग्गियों और घोड़ों पर विराजमान संतों की झलक व चरण रज पाने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


शोभायात्रा संत समागम स्थल से प्रारंभ होकर श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पीछे मार्ग, नेहरू बाल उद्यान, इंदिरा मार्केट, राजिम पुल, पं. सुंदरलाल शर्मा चौक, गौरवपथ और वीआईपी मार्ग होते हुए मेला परिसर स्थित शाही कुंड पहुंची। नवापारा और राजिम के विभिन्न चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


शाही कुंड पहुंचकर नागा साधुओं ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच आस्था की डुबकी लगाई। यह दृश्य इतना अद्भुत और अलौकिक था कि उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू तथा अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू भी नागा साधुओं के साथ शाही कुंड में उतरे और पुण्य स्नान किया। मंत्री अग्रवाल ने भगवान दत्तात्रेय की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “महाशिवरात्रि पर नागा साधुओं की शाही शोभायात्रा और शाही स्नान ने इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है। प्रदेश सरकार राजिम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां की आस्था, संस्कृति और सुव्यवस्थित व्यवस्था सभी को अभिभूत करती है।
शाही यात्रा में श्री पंच दशनामी सन्याशी अखाड़ा सहित विभिन्न अखाड़ों के संत-महात्मा, भैरवी शक्ति, करीब पंथ, सतनाम पंथ के संत और उनके अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस विहंगम दृश्य को देखने मेला क्षेत्र और शाही कुंड के आसपास श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी रही। विदेशी पर्यटक भी इस दिव्य आयोजन के साक्षी बने।


पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में हुआ ऐतिहासिक स्वागत 
नागा साधुओं एवं संत महात्माओं की शोभायात्रा बस स्टैंड राजिम पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर पहुंचते ही बुलडोजर में विधायक रोहित साहू पालिका अध्यक्ष महेश यादव मंदिर समिति अध्यक्ष लाल साहू ने चढ़कर पुष्प वर्षा कर तालिया से स्वागत किया इसके अलावा साहू समाज के द्वारा भी भव्य स्वागत सत्कार उपस्थित पदाधिकारी द्वारा किया गया। महाशिवरात्रि पर निकली यह शाही शोभायात्रा राजिम कुंभ कल्प के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गई, जहां श्रद्धा, सनातन परंपरा और वीरता का अद्भुत समागम साकार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed