फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Road Safety Month begins in Raipur, awareness programs will begin with helmet rally

Raipur News: रायपुर में सड़क सुरक्षा माह का आगाज, हेलमेट रैली के साथ शुरू होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 01 Jan 2026 06:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 01 Jan 2026 06:46 PM IST
सार

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अनमोल है, जीवन के महत्व को समझना होगा। जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क का प्रयोग करने वाले सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यह हम सबकी व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

विज्ञापन
Road Safety Month begins in Raipur, awareness programs will begin with helmet rally
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सड़क दुर्घटना के नियंत्रण व आवागमन को सुगम करने के उद्देश्य से सभी जिम्मेदार विभाग- पुलिस, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, एनएचएआई, नगरीय प्रशासन एवं एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाईड तथा स्वयं सेवी संगठनो को सड़क सुरक्षा माह 2026 (दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक) का आयोजन कर आम जनता, वाहन चालकों, छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन के प्रति जागरूक करने के संबंध में निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अनमोल है, जीवन के महत्व को समझना होगा। जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क का प्रयोग करने वाले सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यह हम सबकी व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाए यातायात नियमों का पालन नही करने के कारण होता है। दुर्घटनाओं में सर्वाधिक युवा पीढ़ी प्रभावित होता है, जिस पर पूरा परिवार आश्रित रहता है। सड़कों पर होने वालें अनावश्यक अपूरणीय क्षति को रोकने के लिए हम सभी को मिलकर सार्थक प्रयास करने की जरूरत है जिसमें सबसे बड़ी भूमिका नागरिकों की है। इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा माह के दौरान आम नागरिक, वाहन चालकों तथा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन के प्रति जागरूक करने हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा माहभर निम्नानुसार यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


आज दिनांक 01.01.2026 को सुबह 10.00 बजे  सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हेतु पुलिस, जिला प्रशासन, आम जनता, स्वयं सेवी संगठनो द्वारा कलेक्ट्रेट चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के पास से हेलमेट बाईक रैली निकालकर की जावेगी। रैली को शहर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण कराकर हेलमेट धारण के प्रति लोगों को प्रेरित की जावेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित किये जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम-
01. चौक चौराहों में यातायात नियमों का पालन करने वालों को सम्मान कर प्रोत्साहित किया जावेगा।
02. सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन का सम्मान करना। 
03. प्रत्येक यातायात थाना क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थान में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम करना।
04. शहर के अधिकतम चौक चौराहों में फलैक्स होर्डिंग्स लगाना।
05. बसों /आटो ई-रिक्शा में यातायात नियमों का फ्लैक्स/बैनर, पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार किया जावेगा।
06. ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामों में यातायात नियमों का प्रचार प्रसार हेतु 02 जागरूकता रथ चलाना, प्रतिदिन 10 गांव में पीए. सिस्टम से अनांउसमेट एवं पांपलेट वितरण, ग्रामीण क्षेत्र में बाजार वाले बड़े गांवों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार करना।

07. आटो चालकों/ई रिक्शा चालकों  का बस स्टैंड भाठागांव में यातायात प्रशिक्षण एवं नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।
08. व्यवसायिक वाहन चालकों का प्रशिक्षण, नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का यातायात थाना भनपुरी में आयोजन किया जावेगा।
09. एनएसएस/एनसीसी कैडेट्स से चौक चौराहों पर यातायात नियमों का पालन करने की अपील कराना।
10. स्कूल बस चालकों का रविवार को यातायात कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम।
11. स्कूलों में सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित रंगोली/चित्रकला/निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करना।
12. टोल प्लाजा में भारी मालवाहक वाहनों के चालकों को समझाइश देना, पापंलेट वितरण, स्टीकर चिपकाना।
13. स्मार्ट सिटी के पी.ए. सिस्टम से यातायात नियमों को प्रचारित करना।
14. स्मार्ट सिटी के एलईडी बोर्ड (व्हीएमएस बोर्ड) में यातायात नियमों का संदेश प्रसारित करना, विडियो क्लिपिंग तैयार कर प्रसारित करना।
15. नगर निगम सीमा क्षेत्र में कई स्थानों पर लगे विज्ञापन एलईडी बोर्ड में विडियो/स्लोगन प्रसारित करना।
16. शहर में संचालित मॉल, सिनेमाघरों में मल्टीप्लैक्स, आइनैक्स में यातायात नियमों का जागरूकता विडियो चलाना।
17. इलेक्ट्रिॉनिक मीडिया में स्लोगन डिस्पले कराना।
18. समापन समारोह, पुरस्कार वितरण

पुलिस ने की अपील
रायपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सड़कों पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए। नशे की हालत में वाहन न चलाए, तेजरफ्तार वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट दोपहिया न चलाएं , दोपहिया में दो सवारी ही चले, चारपहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट बांधे, यातायात नियमों, संकेतो का सम्मान करें। यह आपकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है। कृपया यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed