फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Road jam in protest against hit and run law common citizens upset long queues in petrol pumps in Mungeli

Mungeli: हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्काजाम, आम नागरिक परेशान, पेट्रोल पंप में लगी लंबी कतारें

Mon, 01 Jan 2024 05:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 01 Jan 2024 05:20 PM IST
सार

हड़ताल से प्रदेश में सभी बस, ट्रक और ट्रांसपोर्ट सेवाए बंद हैं यही कारण है की आम लोगों को भी आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चालकों का कहना है की जब तक केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।

विज्ञापन
Road jam in protest against hit and run law common citizens upset long queues in petrol pumps in Mungeli
पेट्रोल पंप में लगी लंबी कतारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली में हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने हड़ताल की है तो इसका असर आम लोगों के ऊपर भी पड़ता नजर आ रहा है। आपको बता दें की ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते शहर में कई पेट्रोल पंप में लोगों की लंबी कतार लगी है। वहीं कई पेट्रोल पंप में पेट्रोल नहीं होने की वजह से पेट्रोल पंप बंद भी कर दिया गये हैं जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पढ़ रहा है। 

विज्ञापन


और जहां पेट्रोल मिल रहा है उस जगह आम लोगों को लंबी कतार लगा कर घंटो इंतजार करना पढ़ रहा है। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा हिट एंड रन कानून बनाया गया जिसमें वाहन चालकों के द्वारा एक्सीडेंट होने पर वाहन छोड़ कर जाने की स्थिति ने चालक के उपर 10 साल की सजा और पांच लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया है। जिसके विरोध में देश के समस्त वाहन चालक कल्याण संघ के द्वारा कानून वापस लेने के लिए  हड़ताल किए गया है। 

विज्ञापन


हड़ताल से प्रदेश में सभी बस, ट्रक और ट्रांसपोर्ट सेवाए बंद हैं यही कारण है की आम लोगों को भी आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चालकों का कहना है की जब तक केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed