{"_id":"cc921ccd671e7799b1ed88ea86ffd1d2","slug":"road-accident-in-sarguja-18-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगुजा में सड़क हादसा, 18 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगुजा में सड़क हादसा, 18 की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Apr 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले में एक सड़क दुर्घटना में 18 लोग मारे गये हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुये हैं। घायलों को अंबिकापुर के ज़िला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती किया गया है।
अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि कम से कम पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
सरगुजा की ज़िला कलेक्टर ऋतु सेन के अनुसार मंगलवार की सुबह एक पिकअप में सवार हो कर कुछ लोग सीतापुर से प्रतापपुर जा रहे थे, जहां अंबिकापुर के पास ही लुचकीघाट में पिकअप एक पेड़ से टकरा गई।
सीजीखबर के मुताबिक पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज़ थी। इस दुर्घटना में घायल लोगों में से कुछ ने इस दुर्घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद ज़िला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव का काम शुरु किया गया।
विज्ञापन
जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है, वह ज़िला मुख्यालय से लगा हुआ है। इसलिये घायलों को तुरंत चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध हो गई। घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि कम से कम पांच लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन