फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Reward for Commonwealth Games silver medal: Dnyaneshwari Yadav to become a DSP; CM Sai announcement

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक का मिला इनाम: डीएसपी बनेंगी ज्ञानेश्वरी, CM साय ने किया एलान, 30 लाख रु भी दिये

Mon, 03 Aug 2026 09:31 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 09:31 PM IST
सार

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सीएम साय ने उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की। ज्ञानेश्वरी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी। 

विज्ञापन
Reward for Commonwealth Games silver medal: Dnyaneshwari Yadav to become a DSP; CM Sai announcement
राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान करते सीएम साय - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Chhattisgarh News: ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव अब डीएसपी बनेंगी। इस संबंध में राज्य के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने एलान किया। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सीएम साय ने उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की। ज्ञानेश्वरी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प का सम्मान है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि  दृढ़ इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम और अनुशासन के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं  है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर ज्ञानेश्वरी ने न केवल देश के लिए पदक जीता, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि प्रदेश के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित होगी।
विज्ञापन





'मेहनत ईमानदार हो तो मंजिल दूर नहीं'
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद सपने देखना नहीं छोड़ी। कठिन परिस्थितियों में भी अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कामयाबी हासिल की है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। प्रदेश सरकार को अपनी इस बेटी पर गर्व है। इसी भावना के साथ राज्य सरकार ने उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया है, ताकि उनकी उपलब्धि का सम्मान हो और प्रदेश के अन्य खिलाड़ी भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है साय सरकार की मंशा
सीएम ने कहा कि ग्लासगो रवाना होने से पहले उन्हें ज्ञानेश्वरी से मिलने का अवसर मिला था। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये उन्हें बधाई दी थी। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, बेहतर कोचिंग, आवश्यक संसाधन और हरसंभव प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां प्रदेश का प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सके और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक खिलाड़ी ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तिरंगा लहराएं तथा देश और प्रदेश का नाम विश्वभर में रोशन करें। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed