फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Revenue Minister Verma gave financial aid to family of person who died due to lightning, met injured in CG

CG News: राजस्व मंत्री वर्मा ने आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजन को दिए सहायता राशि, घायलों से की मुलाकात

Fri, 30 May 2025 05:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 30 May 2025 05:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज जिला अस्पताल बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे पीड़ितों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विज्ञापन
Revenue Minister Verma gave financial aid to family of person who died due to lightning, met injured in CG
आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के घर पहुँचकर परिजन को दिए सहायता राशि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज जिला अस्पताल बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे पीड़ितों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ितों के बेहतर चिकित्सा प्रबंधन करने संबंधी निर्देश चिकित्सकों को दिए।
विज्ञापन


इस दौरान राजस्व मंत्री वर्मा आकाशीय बिजली से आहत पीड़ितों से घटना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेने के साथ-साथ वहां पीड़ितों के उपस्थित परिजनों से चर्चा कर चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज की व्यवस्था करने आश्वस्त किया। उन्होंने आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु  होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की।मृतक प्रतीक कोसले के घर पहुँचकर मंत्री वर्मा ने उनके परिजन को आरबीसी 6(4) के तहत दी जानी वाली सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते गुरुवार क़ो अपरान्ह में बारिश होने के दौरान बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए प्रतीक कोसले एवं 9 अन्य  रुके हुए थे। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से प्रतीक कोसले उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहंदा की मृत्यु हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व मंत्री वर्मा ने सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार अवस्थी से इलाज करा रहे सभी पीड़ितों की स्थिति की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती 8 लोगों का ईलाज जारी है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। आज अपरान्ह तक सभी क़ो डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ईलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती है। इस दौरान राजस्व मंत्री ने अस्पताल में ईलाज कराने आये अन्य मरीजों से भी मिले और अस्पताल में मिल रहे ईलाज व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया और माह में डिलीवरी की संख्या व सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed