फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Revenue minister said transport nagar built in Barbaspur only

Chhattisgarh: राजस्व मंत्री ने प्रशासन को लिया आड़े हाथ, कहा- बरबसपुर में ही बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

Sat, 10 Dec 2022 03:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Dec 2022 03:47 PM IST
सार

प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले में बनने वाले टीपी नगर पर अधिकारियों को आड़े हाथ लिया है। अभी टीपी नगर कोरबा शहर के बीचों-बीच चल रहा है।

विज्ञापन
Revenue minister said transport nagar built in Barbaspur only
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

टीपी नगर को लेकर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले के प्रशासनिक अफसरों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि टीपी नगर तो बरबसपुर में ही बनेगा। अभी टीपी नगर कोरबा शहर के बीचों-बीच है। जहां हजारों ट्रकों की मरम्मत होती है। जिसके कारण मुख्य मार्केट प्रभावित होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए टीपी नगर को शहर से दूर स्थापित करने के लिए योजना बनाई गई थी। 

विज्ञापन


बरबसपुर में नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए जमीन प्रस्तावित हुई थी, लेकिन अब एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को खुद सामने आना पड़ा। मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रस्तावित जमीन के समीप पहुंचे और वहां परअफसरों को बुलाया।  मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये जमीन न्यू टीपी नगर के लिए प्रस्तावित था, लेकिन अब कलेक्टर, अपर कलेक्टर समेत जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण जमीन को बदला जा रहा है। मंत्री ने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed