फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Representatives of Ramnami Samaj had a cordial meeting with PM Modi CM Sai said- faith touched heart in Raipur

Raipur: प्रधानमंत्री मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट, सीएम साय बोले- आस्था ने छुआ हृदय

Sun, 02 Nov 2025 05:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 02 Nov 2025 05:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित रजत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Representatives of Ramnami Samaj had a cordial meeting with PM Modi CM Sai said- faith touched heart in Raipur
प्रधानमंत्री मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित रजत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए इसे 'आस्था से भरा और प्रेरणादायी क्षण' बताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के रायपुर प्रवास से कुछ घंटे पहले मंत्रालय में रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने उनसे भेंट की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की अपनी गहरी इच्छा व्यक्त की थी। इसके अनुरूप प्रशासन ने विशेष रूप से मुलाकात की व्यवस्था सुनिश्चित की। रजत महोत्सव के दौरान जब रामनामी समाज के श्रद्धालु प्रधानमंत्री मोदी से मिले, तो उन्होंने बड़े आदर और प्रेम से प्रधानमंत्री को अपने पारंपरिक मोर मुकुट से मंच पर अलंकृत करने की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री ने अत्यंत सहजता और आत्मीयता से इस अनुरोध को स्वीकार किया। यह पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए भावनात्मक और प्रेरक बन गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनाम ही जिनका धर्म और रामभक्ति ही जिनका कर्म- ऐसे अद्भुत रामनामी समाज के तन पर अंकित 'राम' केवल एक नाम नहीं, बल्कि समर्पण, तपस्या और अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह समुदाय अपने तन, मन और जीवन को प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित कर देता है। यही उनकी जीवन साधना है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह आत्मीयता भक्ति और कर्म का अद्वितीय संगम दर्शाती है। यह दृश्य यह साबित करता है कि रामभक्ति केवल पूजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पवित्र साधना है, जिसे प्रधानमंत्री ने अपने आचरण और जीवन मूल्यों से सार्थक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed