{"_id":"6856d17720ca9d869b0d7285","slug":"renu-gupta-and-her-sister-in-law-who-were-on-a-hunger-strike-outside-the-tehsildar-house-in-balod-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: तहसीलदार के घर के बाहर हड़ताल, रेणु और जेठानी को प्रशासन ने पहुंचाया सखी सेंटर; दोनों के पास मिला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: तहसीलदार के घर के बाहर हड़ताल, रेणु और जेठानी को प्रशासन ने पहुंचाया सखी सेंटर; दोनों के पास मिला पेट्रोल
Sat, 21 Jun 2025 09:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 21 Jun 2025 09:17 PM IST
सार
झलमला में तहसीलदार राहुल गुप्ता के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी रेणु और वंदना गुप्ता को प्रशासन ने सखी वन स्टॉप सेंटर ले जाकर पेट्रोल बरामद किया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
सखी वन स्टॉप सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के झलमला में तहसीलदार राहुल गुप्ता के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी रेणु गुप्ता और उनकी जेठानी वंदना गुप्ता को प्रशासन ने शनिवार को बलपूर्वक उठाकर सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया। इस दौरान तहसीलदार राहुल गुप्ता और उनका परिवार भी सेंटर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी पेशी जल्द होने वाली है।
विज्ञापन
तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन दोनों अपनी-अपनी बातों पर अड़े हैं। यह विवाद तहसीलदार राहुल गुप्ता और मत्स्यपालन अधिकारी सतीश चंद्र गुप्ता की बहुओं, रेणु और वंदना गुप्ता की भूख हड़ताल से शुरू हुआ। दोनों महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर लाने के लिए प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा, क्योंकि वे आने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि दोनों महिलाओं के बैग से एक लीटर पानी की बोतल में पेट्रोल बरामद हुआ है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, झलमला के सरपंच, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग दोनों महिलाओं के समर्थन में डटे हुए हैं। पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। प्रशासन की कार्रवाई के बाद ग्रामीण अब रेणु और वंदना की जमानत के लिए एकजुट हो रहे हैं। मामला गंभीर होने के कारण स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है, और प्रशासन इसे सुलझाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन