{"_id":"6b065d31932b3d5e670b50fb","slug":"relief-to-candidates-for-five-government-jobs-including-patwari-rules-for-computer-qualification-fixed-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पटवारी समेत पांच सरकारी नौकरियों के अभ्यर्थियों को राहत, कंप्यूटर अर्हता के नियम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पटवारी समेत पांच सरकारी नौकरियों के अभ्यर्थियों को राहत, कंप्यूटर अर्हता के नियम तय
Wed, 25 Nov 2026 09:29 AM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:29 AM IST
सार
पटवारी, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट और सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए कंप्यूटर योग्यता के नियम स्पष्ट हो गए हैं। विभाग के अनुसार 2015 और 2018 के पुराने आदेशों में स्वीकृत कंप्यूटर डिप्लोमा और प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पटवारी सहित पांच प्रमुख पदों के लिए कंप्यूटर योग्यता को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक वर्ष के कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्य शर्त के तहत कोई भी नया प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल उन्हीं कंप्यूटर डिप्लोमा, डिग्री और प्रमाण पत्रों को मान्यता दी जाएगी, जिन्हें विभाग द्वारा 23 जनवरी 2015, 22 जनवरी, 2018 तथा 31 जनवरी, 2018 को जारी पुराने आदेशों में स्वीकृत किया गया था।
भर्ती नियमों का स्पष्टीकरण
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रमों और संस्थानों की मान्यता को लेकर काफी समय से भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इससे पहले 9 सितंबर 2026 को जारी एक आदेश के माध्यम से स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड-3 और पटवारी पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य किया गया था। इस नए नियम के सामने आने के बाद नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों में यह चिंता उत्पन्न हो गई थी कि निजी और शासकीय संस्थानों द्वारा दिए जाने वाले कौन-कौन से कंप्यूटर कोर्स भर्ती प्रक्रिया में मान्य किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत
इस भ्रम को स्थायी रूप से दूर करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के परीक्षा नियंत्रक को औपचारिक पत्र प्रेषित किया। इस पत्र के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया कि कंप्यूटर अर्हता के लिए पुराने स्वीकृत आदेश ही लागू रहेंगे। विभाग के इस निर्णय से प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। अब अलग-अलग संस्थानों से कंप्यूटर का कोर्स करने वाले युवाओं को आवेदन और मूल दस्तावेज सत्यापन से पहले यह जांच लेना अनिवार्य होगा कि उनका प्रमाण पत्र 2015 और 2018 की निर्धारित सूची के अनुरूप है या नहीं।