{"_id":"64423a5a776b7bed8d0d36a5","slug":"relatives-of-bhuneshwar-sahu-recorded-their-statement-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: भुनेश्वर साहू के परिजनों ने बयान कराया दर्ज, बोले- दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: भुनेश्वर साहू के परिजनों ने बयान कराया दर्ज, बोले- दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा
Fri, 21 Apr 2023 12:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:55 PM IST
सार
मृतक भुनेश्वर साहु की अस्थियों का विसर्जन करने के बाद आज उसके परिजनों का बयान दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे द्वारा लिया गया।
विज्ञापन
भुनेश्वर साहू के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा के बिरनपुर में हिंसक झड़प में मारे गए भुनेश्वर साहू के परिजनों का बयान के लिए आज दुर्ग संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचे। जहां संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने घटना के संबंध में मृतक परिजनों का बयान लिया गया है। मृतक के परिजनों ने इस दौरान अपना बयान तो दर्ज कराया। साथ ही उन्होंने हत्या करने वाले सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
मृतक भुनेश्वर साहु की अस्थियों का विसर्जन करने के बाद आज उसके परिजनों का बयान दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे द्वारा लिया गया। जिसमें परिजनों ने बिरनपुर में हुई अपने बेटे की बर्बरतापूर्ण हत्या की सारी दास्तां दुर्ग संभाग को बताई है। करीब 40 मिनट तक के बयान को परिजनों ने विस्तारपूर्वक बताया है। बयान देने के बाद हिसंक झड़प में मारे गए भुनेश्वर साहु के पिता ईश्वर साहु ने बताया कि सरकार द्वारा दी गई मुआवाजा उनके लिए कोई मायने नहीं रखती है, उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए। उनके बेटे की हत्या करने वाले हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्हें सरकार पर विश्वास भी है।
विज्ञापन