फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Relationship tarnished in Mungeli uncle niece police arrested accused

Mungeli: मुंगेली में रिश्ते हुए कलंकित,चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 07:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 07:22 PM IST
सार

पथरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो पीड़ित लड़की का रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Relationship tarnished in Mungeli uncle  niece police arrested accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली के पथरिया थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जिसने ना सिर्फ एक रिश्ते बल्कि पूरे समाज क़ो कलंकित कर दिया है। दरअसल पथरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो पीड़ित लड़की का रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है। पुलिस ने बच्ची एंव परिजनों  की शिकायत पर आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पथरिया थाना प्रभारी एसके शर्मा ने बताया की प्रार्थीया थाने आकर शिकायत दर्ज कराई जिसमे बताया गया उसके चाचा आरोपी यमुना गोस्वामी पिता नागेंद उम्र 30 वर्ष ग्राम जेवरा के द्वारा नाबालिक बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ आठ माह से लगातार दैहिक शोषण कर रहा था साथ  ही इस घटना का आरोपी के पत्नी द्वारा विरोध करने पर आरोपी पत्नी से साथ भी मारपीट करता था। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की पूछताछ में मामला सही पाए जाने के बाद आरोपी चाचा को पुलिस ने 24  घंटे मे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा  के ऊपर धारा 376,376(2) 506, 323, भा. द. वी. 4,6पस्को एक्ट के तहत दिन गुरवार को जेल भेज दिया गया  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed