Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman Singh wrote a letter to CM Sai regarding compassionate appointment of late Panchayat ShikshaKarmi

फिर मुखर हुआ दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी संघ: रमन ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सीएम को लिखा खत, याद दिलाई ये बात

Mon, 05 May 2025 06:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 05 May 2025 06:01 PM IST
सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में 307 दिनों तक हड़ताल करने वाले दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की अनुकंपा नियुक्ति की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Raman Singh wrote a letter to CM Sai regarding compassionate appointment of late Panchayat ShikshaKarmi
मामले में रमन सिंह ने सीएम साय को लिखा खत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 Raipur News: छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में 307 दिनों तक हड़ताल करने वाले दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की अनुकंपा नियुक्ति की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। एक बार फिर अपनी मांगों को पूरा करने के लिये संघ ने बीजेपी सरकार से आग्रह किया है। इस क्रम में संगठन के नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अनुकंपा संघ के पदाधिकारियों ने अपनी व्यथा को बयां किया। अपात्र हितग्राही जितने भी टेट उत्तीर्ण नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के लिये अनुरोध किया। 
विज्ञापन









इस पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति जैसे संवेदनशील विषय का निराकरण करने की बात कही है। रमन ने सभी शेष बचे आश्रितों को को प्रयोगशाला शिक्षक सहायक ग्रेड 3 एवं सहायक ग्रेड 4 के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखा है। मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन




इसके अलावा अनुकंपा संघ ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा,  रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से भी मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस पर उप मुख्यमंत्री साव और शर्मा ने गंभीरता को समझते हुए आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में अनुकंपा संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे, प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद चौबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमर कुमार गुप्ता, गीता साहू, दीपक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







307 दिनों तक चली थी हड़ताल, महिला कर्मियों ने कराया था सामूहिक मुंडन 
पूर्व की कांग्रेस सरकार में इस लंबित मांग को लेकर संघ की महिला पदाधिकारियों ने अपना सामूहिक मुंडन कराकर विरोध जताया था। 307 दिनों तक रायपुर के बढ़ातालाब पर हड़ताल की थी। उस दौरान बीजेपी नेताओं ने संघ के कार्यकर्ताओं और शिक्षाकर्मियों से मिलकर  हड़ताल को समर्थन दिया था। इतना ही नहीं प्रदेश में अपनी सरकार बनने पर मांगें पूरी करने का वादा किया था पर आज पर्यंत तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। अब भी दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के परिजन और पदाधिकारी दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed