फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman Singh participated in 67th National School Sports Competition in Rajnandgaon

Rajnandgaon: 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए रमन सिंह, PSC घोटाले को लेकर कही ये बात

Thu, 04 Jan 2024 05:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 05:06 PM IST
सार

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव में चार से सात जनवरी तक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Raman Singh participated in 67th National School Sports Competition in Rajnandgaon
67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन चार से सात जनवरी तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने शिरकत करते हुए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस प्रतियोगिता में देश की 30 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

 

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव में चार से सात जनवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान रमन सिंह ने कहा कि शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल बास्केटबॉल का आयोजन है, स्कूल के बच्चे बालिकाएं भी हिस्सा ले रही हैं निश्चित रूप से कल के भारत के भविष्य हैं। आज स्कूल में खेल रहे हैं कल नेशनल टीम में खेलेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं पीएससी घोटाले के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सब घोटालों की जांच होगी और जो दोषी होगा उन पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 

राजनांदगांव शहर के स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित इस राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं की 30 टीमों के 684 प्रतिभागी अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करेगें, प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में किया गया जहां खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। राजनांदगांव की मेजबानी में खेली जा रही 67वीं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में बॉस्केटबॉल बालक 14 वर्ष एवं बालिका 17 वर्ष के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed