फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman Singh attended workers conference claimed to win all 11 Lok Sabha seats in Rajnandgaon

Rajnandgaon: कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए रमन सिंह, लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतने का किया दावा

Wed, 10 Jan 2024 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Jan 2024 07:04 PM IST
सार

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होते हुए डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत किया जिससे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी वहीं राजनांदगांव विधानसभा में अपनी जीत को लेकर डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
Raman Singh attended workers conference claimed to win all 11 Lok Sabha seats in Rajnandgaon
रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले के सोमनी स्थित एक निजी होटल में भाजपा द्वारा अभिनंदन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शिरकत करते हुए विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरा। वहीं छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया। 

विज्ञापन

 

विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा आम चुनाव नजदीक आ रहा है, ऐसे मे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा कांग्रेस अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरु कर दिया है। इसी कडी़ में राजनांदगांव जिले के सोमनी स्थित एक निजी हाँटल में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां रमन सिंह ने शिरकत की और भाजपा के कार्यकताओं का विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए धन्यवाद देते हुए अभिनन्दन किया। 

विज्ञापन

 

इस दौरान उन्न्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोश भी भरा। वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जब हम 15 सीटों में थे तब छत्तीसगढ़ की नौ लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब हुए थे, लेकिन इस बार विधानसभा में 54 सीटें हैं तो आगामी लोकसभा चुनावों में ग्यारह की ग्यारह लोकसभा सीटें जीतेंगे, वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी की गेरेंटी सबसे बड़ा मुद्दा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होते हुए डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत किया जिससे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी वहीं राजनांदगांव विधानसभा में अपनी जीत को लेकर डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed