'जानबूझकर नहीं, धोखे से हो जाते हैं रेप'
मध्यप्रदेश में बाबूलाल गौर के बाद अब छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भी एक बेहद विवादास्पद बयान दे दिया है।
उन्होंने कहा कि दुष्कर्म जैसी घटनाएं कोई जानबूझकर नहीं करता है। यह धोखे से हो जाते हैं।
छत्तीसगढ़ में भी बढ़ रही हैं घटनाएं
गृहमंत्री का यह बयान उस समय आया है जब छत्तीसगढ़ में भी दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और उन्हें लेकर विरोध किया जा रहा है।
शुक्रवार को उनके घर पर पत्रकारों ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर सवाल पूछे थे, जिसके जवाब में पैकरा ने यह बात कही।
गृमंत्री के इस बयान पर उनकी खासी निंदा की जा रही है और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की बात भी कही जा रही है।