Rakshabandhan: रक्षाबंधन पर सपरिवार उज्जैन पहुंचे सीएम साय; महाकालेश्वर का दर्शन कर सभी को दी पर्व की बधाई
Rakshabandhan 2024; CM Vishnudeo sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार के अंतिम दिन यानी 19 अगस्त को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन सपरिवार पहुंचकर महाकालेश्वर का दर्शन किया।
विस्तार
Rakshabandhan 2024; CM Vishnudeo sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार के अंतिम दिन यानी 19 अगस्त को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन सपरिवार पहुंचकर महाकालेश्वर का दर्शन किया। पवित्र ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम ने सभी को रक्षाबंधन त्योहार की बधाई और शुभकामनायें दी। दोपहर के बाद उज्जैन से लौटकर अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि -
अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।
अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।
पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस, पांचवें सोमवार को आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पवित्र ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आज रक्षाबंधन और सावन सोमवार का विशेष दिवस है। बाबा महाकाल की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
जय महाकाल।
अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।
अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।
पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस, पांचवें सोमवार को आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पवित्र ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना… pic.twitter.com/Lpiycf3htQविज्ञापन विज्ञापन— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 19, 2024
रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम साय ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।
#WATCH | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, "...Today is the last day of Savan. It is Raksha Bandhan as well. We have come here to Mahakaleshwar Temple in Ujjain to offer prayers..." pic.twitter.com/fgcv2MbU5z
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 19, 2024
एक्स पर टॉप पर रहा #हमर_विष्णु_भैया अभियान
रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर प्रदेश में माता-बहनों ने बड़े ही उत्साह से अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध यह विशेष पर्व मनाया। इस अवसर पर आज एक्स पर #हमर_विष्णु_भैया अभियान दिनभर ट्रेंडिंग करता रहा। बहनों ने महतारी वंदन, पीएम आवास योजना की स्वीकृति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए एक्स पर पोस्ट किए। पूरे प्रदेशवासियों की इस अभियान में भागीदारी रही। जनसंपर्क विभाग ने आज रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर हैशटैग अभियान #हमर_विष्णु_भैया अभियान चलाया गया। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़वासियों ने विष्णु सरकार का आभार जताया।