{"_id":"63f6285baae3d8db1804bf26","slug":"rajya-sabha-mp-saroj-pandey-commented-on-administration-and-congress-mla-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manendragarh: राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का तंज, बोलीं- यहां प्रशासन-विधायक नाचते हैं, मदारियों का मजमा लगा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manendragarh: राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का तंज, बोलीं- यहां प्रशासन-विधायक नाचते हैं, मदारियों का मजमा लगा है
Wed, 22 Feb 2023 08:07 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मानेंद्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मानेंद्रगढ़
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2023 08:07 PM IST
सार
मानेंद्रगढ़ में भाजपा की राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने कांग्रेस सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने प्रशासन के साथ विधायकों पर भी तंज कसा और कहा कि यहां पर सब नाचते हैं।
विज्ञापन
केल्हारी में मंच से राज्यसभा सांसद सरोज पांडे बोलती हुईं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा की राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने कांग्रेस की सरकार पर तंज कसा है। प्रधानमंत्री आवास योजना "मोर आवास मोर अधिकार" के तहत केल्हारी में मंच से राज्यसभा सांसद सरोज पांडे बोलीं कि यहां सब नाचने में लगे है कलेक्टर ,एसपी, एसडीएम सब नाच रहे हैं। प्रशासन विधायक के साथ यहां नाचता है। कभी रोड में नाचते हैं तो कभी भागवत कथा में नाचते हैं। यहां मदारियों का पूरा मजमा लगा है।
उन्होंने कहा कि जनता का काम कब करोगे, हम एसडीएम कार्यालय घेरने जा रहे हैं। क्योंकि, पीएम ने सबको घर मिले इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार को पैसा भेजा लेकिन किसी को मकान नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता का काम कब करोगे, हम एसडीएम कार्यालय घेरने जा रहे हैं। क्योंकि, पीएम ने सबको घर मिले इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार को पैसा भेजा लेकिन किसी को मकान नहीं मिला।
विज्ञापन