{"_id":"636e483fdf2a882b1673460b","slug":"rajnandgaaon-police-arrested-two-naxalite-associates-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaaon: दो नक्सली सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,संबलपुर में ग्रामीण की हत्या में थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaaon: दो नक्सली सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,संबलपुर में ग्रामीण की हत्या में थे शामिल
Fri, 11 Nov 2022 06:33 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 11 Nov 2022 06:33 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा रखवाए गए टिफिन बम, कुकर बम, डेटोनेटर व नक्सली साहित्य बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
नक्सलियों के दो सहयोगी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने दो नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बीते दिनों संबलपुर में हुए ग्रामीण की हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सुकलाल आंचला (40) निवासी कोंडाल कोहका और जनकशाय हिडामे (30) संबलपुर कोहका को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि 14 अक्टूबर 2022 को नक्सली विजय रेड्डी, विनोद गावडे, लोकेश में, मंगेश, राकेश सहित अन्य नक्सलियों के साथ रवेंद्र साय कटेंगा की हत्या करने में सहयोग किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा रखवाए गए टिफिन बम, कुकर बम, डेटोनेटर व नक्सली साहित्य बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन