फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Women are not safe in Chhattisgarh elderly woman was Harassment in Raipur

छत्तीसगढ़ में सुरक्षित नहीं महिलाएं: रायगढ़ और केशकाल में गैंगरेप के बाद राजधानी में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

Sat, 31 Aug 2024 01:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 31 Aug 2024 01:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राजधानी रायपुर के बस स्टैंड में अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Women are not safe in Chhattisgarh elderly woman was Harassment in Raipur
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राजधानी रायपुर के बस स्टैंड में अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

टिकरापारा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को दिया, महिला के बेसुध होने पर बस के अंदर दुष्कर्म किया। अधेड़ महिला परिवार से विवाद की वजह से पिछले तीन दिनों से घर छोड़कर रायपुर बस स्टैंड के पास रह रही थी। इस दौरान आरोपी ने अधेड़ महिला को निशाना बनाकर उसकी आबरू लूट ली।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है। तीन दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर रायपुर के बस स्टैंड के पास रह रही थी। दुष्कर्म के बाद महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच पड़ताल के  आरोपी बस ड्राइवर सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed